Rahul Gandhi: बिहार में राहुल गांधी के साथ हो गया बड़ा कांड, युवक ने राहुल को पकड़कर जबरन किया किस, गालों का लिया चुम्मा

Daily Samvad
2 Min Read
राहुल गांधी को जबरन किस करता युवक
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पूर्णिया। Rahul Gandhi: बिहार (Bihar) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज एक स्थानीय युवक ने जबरन चुम्मा यानि किस (Kiss) कर लिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार में वोटर अधिकार यात्रा (Bihar Voter Adhikar Yatra) कर रहे हैं। आज वोटर अधिकार यात्रा का 8वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज पूर्णिया में बुलेट चलाई। इसी दौरान एक युवक ने भीड़ में से आकर राहुल गांधी का चुम्मा ले लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो बुलेट चला रहे थे, उसके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे। राहुल गांधी ने 2 किमी तक बुलेट चलाई। इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक से सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने चुम्मा यानि किस ले लिया। तबतक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी

वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ढाबे पर रुककर चाय पी।

राहुल गांधी का लिया जबरन चुम्मा, हो गई पिटाई, देखें Live

प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब 30 मिनट तक ढाबे पर रुके। ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा। वोटर अधिकार यात्रा अररिया पहुंच गई है। यहां से आज शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कल सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी यात्रा में शामिल होंगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *