Punjab Flood Alert: पंजाब में बिगड़े हालात, बुलाई गई सेना, हाई अलर्ट जारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
Flood In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 27 Aug 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश के बाद रावी और ब्यास नदियों में बढ़ते जलस्तर ने पंजाब (Punjab) के सीमावर्ती जिलों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।

250 गांव पूरी तरह जलमग्न

पंजाब (Punjab) के जिला तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर के लगभग 250 गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। पंजाब सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सात जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है, जिनमें गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

राज्य सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। पंजाब सरकार ने पठानकोट के गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना को बुलाया है और सेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों की मदद से गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ गांवों से दर्जनों लोगों को निकाला है।

Punjab Flood Alert: पंजाब में बिगड़े हालात, बुलाई गई सेना, हाई अलर्ट जारी

लोगों को गाँवों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया

एनडीआरएफ की टीमों ने नावों के ज़रिए लोगों को गाँवों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। रावी और ब्यास नदियों पर बने लगभग आधा दर्जन स्थायी और अस्थायी बांध बाढ़ के पानी को नहीं झेल पाए, जिनमें दीनानगर के पास धुस्सी बांध, सुल्तानपुर लोधी के पास अस्थायी बांध और नरोट जैमल के पास रावी नदी पर बना अस्थायी बांध शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *