Punjab News: जालंधर स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए निदेशक लैंड रिकॉर्ड नोडल अधिकारी तैनात

Muskaan Dogra
2 Min Read
Hardeep Singh Mundian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तालमेल को और मज़बूत बनाने तथा राहत कार्यों में तेज़ी लाने के उद्देश्य से पंजाब (Punjab) के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निदेशक लैंड रिकॉर्ड गुलप्रीत सिंह औलख को जालंधर (Jalandhar) स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संपर्क स्थापित करना होगा संभव

इस संबंधी जानकारी देते हुए राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि यह नियंत्रण कक्ष डिप्टी कमिश्नरों, सेना के अधिकारियों, एन.डी.आर.एफ, एस.डी.आर.एफ और अन्य संबंधित विभागों के साथ निरंतर तालमेल करके आपदा प्रबंधन और राहत उपायों को निर्बाध ढंग से संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि समर्पित नोडल अधिकारी की तैनाती से बेहतर समन्वय, निगरानी, त्वरित निर्णय लेने और फील्ड अधिकारियों के साथ प्रभावी संपर्क स्थापित करना संभव होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

निदेशक लैंड रिकॉर्ड इस नियंत्रण कक्ष की अहम कड़ी होंगे, जो फील्ड स्टाफ और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे तथा समयबद्ध तरीके से कार्रवाई को अमल में लाने के लिए राज्य सरकार को नियमित अपडेट देंगे। राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे राहत कार्यों को सुचारु और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सर्किट हाउस, जालंधर में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (फोन नंबर: 0181-2240064) स्थापित किया गया था, जो बाढ़ से संबंधित आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सक्रिय है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *