Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल का किया दौरा, डायरिया से पीड़ित मरीजों का जाना हाल-चाल

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने आज सिविल अस्पताल जालंधर (Civil Hospital Jalandhar) का दौरा किया और डायरिया (Diarrhea) से पीड़ित मरीजों का हालचाल जाना।

Mohinder Bhagat Minister Punjab
Mohinder Bhagat Minister Punjab

किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं- भगत

इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों का उचित सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों का बहुत अच्छा इलाज किया जा रहा है।

Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital
Mohinder Bhagat visited the Civil Hospital

नगर निगम के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को शहरवासियों के लिए स्वच्छ पीने का पानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की सप्लाई पाइपों का गहन निरीक्षण किया जाए और यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डायरिया से पीड़ित मरीज के क्षेत्र में तुरंत टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरमीत लाल के अलावा अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *