Punjab Flood Alert: पंजाब में बाढ़, डूबा हुसैनीवाला बॉर्डर, रिट्रीट सेरेमनी बंद

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पंजाब (Punjab) के कई गांव पानी में डूब गए है और कई घर गए है। फंसे हुए लोगों को सेना की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

हुसैनीवाला पोस्ट बाढ़ की चपेट में

वहीं सतलुज नदी के उफान ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित हुसैनीवाला पोस्ट पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गई है। बॉर्डर पर भरा पानी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हुसैनीवाला बार्डर पर रोज़ाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी भी बंद कर दी गई है।

Flood Alert
Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

बता दे कि पंजाब के 7 जिले, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, कपूरथला का सुल्तानपुर लोधी और होशियारपुर बाढ़ की चपेट में हैं। यहां के 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। पठानकोट में रावी के पानी से बचने के लिए लोग खुद बांध बनाने में जुटे हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

गांवों में घुसा पानी

सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका असर सीमा से लगते इलाकों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। खेतों और गांवों में पानी घुस चुका है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी भर गया है और लोग ऊँचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *