Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के लिए मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Muskaan Dogra
3 Min Read
Bhagwant Mann CM Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए तुरंत और उपयुक्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाना और लोगों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

बुजुर्गों के लिए विशेष प्रबंध

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब (Punjab) में इस समय 41 वृद्धाश्रम कार्यरत हैं, जिनमें कुल 572 बुजुर्गों को रखने की क्षमता है। इसे बढ़ाकर 700 तक किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों को इन वृद्धाश्रमों में सुरक्षित आवास, भोजन, वस्त्र, दवाइयाँ और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी।

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के लिए मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

उन्होंने बताया कि जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए तैनात की गई हैं। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी वृद्धाश्रमों को अस्थायी शेल्टर होम के रूप में प्रयोग किया जाए।

बच्चों के लिए विशेष उपाय

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए सुरक्षित स्थानों के रूप में तैयार किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से खिचड़ी, दलिया और अन्य तुरंत तैयार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Baljit Kaur
Baljit Kaur

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है। बच्चों से संबंधित आपात स्थितियों के लिए 1098 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा।

महिलाओं के लिए सुविधाएँ

मंत्री ने कहा कि ‘सखी वन स्टॉप सेंटरों’ में गर्भवती और ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएँगे। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

बच्चों के लिए : 1098

महिलाओं के लिए : 181

बुजुर्गों के लिए : 14567

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 01812240064

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *