Punjab Flood Alert: पंजाब के इन इलाकों के लिए अलर्ट, बाढ़ की चपेट में 8 जिले, सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगे

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Flood Alert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) के आठ जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और गांवों में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इन जिलों में अब तक करीब 16 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

पटियाला-संगरूर तक पहुँच सकता पानी

इस बीच, घग्गर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के बाद मोहाली, पटियाला, संगरूर और मानसा जिलों में चेतावनी जारी कर दी गई है। जानकारी मिली है कि सुखना झील से छोड़ा गया पानी आज शाम घग्गर नदी के रास्ते पटियाला-संगरूर पहुँच सकता है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

जिसके चलते नदी के आस-पास के गाँवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। जलस्तर बहुत ज़्यादा बताया जा रहा है। संगरूर के मूनक और खनौरी में हालात और बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा पटियाला के कई गाँवों पर भी ख़तरा मंडरा रहा है।

Flood Alert
Flood Alert

वहीं चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर फिर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सुखना झील के तीन फ्लड गेटों में से एक को 24 घंटे में दूसरी बार रात करीब 12 बजे खोल दिया।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *