Singapore News: विदेश में भारतीय नागरिक को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया लाखों का जुर्माना

Muskaan Dogra
2 Min Read
court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 219 शब्द|📅 30 Aug 2025

डेली संवाद, सिंगापुर। Singapore News: विदेश में एक भारतीय नागरिक को लेकर कोर्ट ने सजा सुनाई है इसके साथ ही लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

2 साल 1 महीने की जेल

मिली जानकारी के मुताबिक सिंगापुर (Singapore) में एक भारतीय नागरिक को 2 साल 1 महीने की जेल और 2000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 1 लाख 37 हजार रुपये) जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने एक सड़क हादसे मामले को लेकर यह सुनाया है।

Singapore News: विदेश में भारतीय नागरिक को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया लाखों का जुर्माना

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा 7 जुलाई 2023 को हुआ था। 28 वर्षीय नटराजन मोहनराज ने फोन में देखते हुए गाड़ी चला रहे थे। तभी उन्होंने अपनी लॉरी से प्रोफेसर की कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि प्रोफेसर के शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए और वो कार में बुरी तरह से फंस गए थे।

Accident News
Accident News

ड्राइविंग पर भी लगी पाबंदी

हादसे के बाद सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रोफेसर को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसको लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नटराजन की ड्राइविंग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *