Punjab Flood Alert: जम्मू में बादल फटने से पंजाब में बढ़ा खतरा, फाजिल्का में डूबा पुल, सिंचाई विभाग के कर्मी का शव बरामद

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Flood Alert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) के 8 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में है जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं।

बाढ़ की चपेट में 900 से अधिक गांव

भाखड़ा, पौंग व रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने के कारण पंजाब (Punjab) में बाढ़ का दायरा बढ़ गया है। जिलों के 900 से अधिक गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें से 300 से अधिक गांवों में गांवों में 5 से 8 फीट तक पानी भरा हुआ है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

जम्मू कश्मीर में बादल फटने के कारण पानी पंजाब (Punjab) के इलाके में दाखिल होना शुरू हो गया है। इसी कारण भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर बसे गांव सिंबल सकॉल के निकट बहते तरनाह दरिया में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

सिंचाई विभाग के कर्मी की मिली डेडबाॅडी

वहीं पठानकोट में फिर पानी बढ़ने लगा है। तरनाह और बाघ दरिया में फिर से जलस्तर बढ़ने करण छह से ज्यादा गांव में पानी दाखिल हुआ है। इसके साथ ही माधोपुर में यूबीडीसी हेडवर्क्स में बुधवार को फ्लड गेट खोलते समय बह गए सिंचाई विभाग के कर्मी विनोद कुमार की डेडबॉडी शनिवार को टूटे फ्लड गेट में लटकती मिली है।

Flood Alert
Flood Alert

खेतों में भरा पानी

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

फाजिल्का में पुल डूबा

इसके साथ ही फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *