Punjab Flood: राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

Daily Samvad
5 Min Read
राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood Live News Update: पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब सरकार, आम लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा राहत सामग्री लगातार भेजी जा रही है। प्रभावित इलाकों के लोगों की हर तरह की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों के सहयोग से राज्य सरकार की पूरी मशीनरी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात एक कर रही है।

पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने शनिवार को सुनाम से राहत सामग्री से भरे 11 ट्रक पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किए। इन ट्रकों में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राशन किटें, खाने-पीने की वस्तुएं और पशुओं के लिए चारा समेत ज़रूरी सामान शामिल था।

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार
राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

3835 परिवारों को राशन किटें वितरित

वहीं, पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने फाज़िल्का ज़िले के दौरे के दूसरे दिन ज़िला प्रशासन के साथ बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन वितरण का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और अब दूसरे चरण में फिर से प्रभावित परिवारों तक राशन किटें भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 3835 परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं और मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में आए लोगों की हर तरह से मदद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्तन पोस्ट, कांवां वाली पत्तन और अत्तू वाला पुल पर 24 घंटे के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। गांवों में पीने के पानी की लगातार सैंपलिंग की जा रही है और नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 1500 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क दी गई हैं, जबकि पशुपालन विभाग की 14 टीमें भी ज़िले में सक्रिय हैं।

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार
राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

पंजाब सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

इस अवसर पर कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी बारिश के बीच फाज़िल्का के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने गांव घूरका के बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जेल और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, स्थिति का जायज़ा लिया और राहत कार्यों का नेतृत्व किया। भुल्लर ने गांव कोट बुड्ढा, भोजोके, झुग्गियां पीर बख्श, रादलके, राम सिंह वाला, सभरा और रसूलपुर सहित धुंसी बांध से लगे कई गांवों में सूखा राशन, पीने का पानी, ज़रूरी खाद्य सामग्री और पशुओं के लिए चारा, फ़ीड तथा चोकर वितरित किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार राशन से वंचित नहीं रहेगा।

राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार
राहत सामग्री से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक, हर पल बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी मान सरकार

इन गांवों का दौरा किया

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. बलबीर सिंह ने भोआ के बमियाल क्षेत्र और नरोट जैमल सिंह के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और रावी नदी का भी जायज़ा लिया। इनमें नरोट जैमल सिंह, जैदपुर, बमियाल, भगवाल, कोहलियां अड्डा आदि शामिल थे। इस अवसर पर सरना से विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशन से भरे वाहन भी रवाना किए गए। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज़ाना लगभग 27 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं और करीब 500-600 लोग रोज़ इन कैंपों से लाभ उठा रहे हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *