Punjab Flood News: मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा

Daily Samvad
4 Min Read
मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood News: पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा (K.A.P. Sinha) ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और हर मुश्किल में उनका साथ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इसके उपरांत जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तो विशेष गिरदावरी करवा कर हर प्रकार के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने राहत कार्यों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है, जिसके तहत अमृतसर ज़िले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को इन कार्यों की निगरानी और सहयोग हेतु भेजा गया है। श्री सिन्हा मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आज अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित इलाकों अजनाला, रमदास और पठानकोट के बमियाल व नरोट जैमल सिंह ब्लॉक में रावी नदी के धुसी बांध का दौरा कर रहे थे।

मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा

प्रबंधों का भी जायज़ा लिया

उन्होंने गांव चमियारी में बनाए गए राहत केंद्र में किए गए प्रबंधों का भी जायज़ा लिया। श्री सिन्हा ने बाढ़ के पानी में घिरे गाँवों में पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और लोगों से बातचीत की। उन्होंने ज़िला प्रशासन द्वारा गाँवों में अब तक पहुँचाई गई राहत के बारे में भी लोगों से फीडबैक लिया। कई गाँवों में उन्होंने स्वयं जाकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर आने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

इसके बाद उन्होंने ज़िला प्रशासन और सेना अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की रणनीति व अब तक की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सेना के जवानों, एन. डी. आर. एफ., पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा

राहत कार्यों को और तेज़ किया जाए

मुख्य सचिव ने बमियाल, कोलियाँ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए कहा कि रावी नदी में अधिक पानी आने से धुसी बांध को नुकसान पहुँचा है, जिससे पठानकोट ज़िले के कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि अब नदी में पानी का स्तर घट रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी उतर रहा है।

मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा

इस मौके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों को और तेज़ किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाई जा सके। उन्होंने एन. डी. आर. एफ., स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की और कार्यों का जायज़ा लिया।

मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा
मुख्य सचिव K.A.P. सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- हर नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा

ये अधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, पंजाब सरकार की ओर से राहत कार्यों हेतु नियुक्त प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारी कमल किशोर यादव, वरुण रूज़म और बसंत गर्ग, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, ज़िला पुलिस प्रमुख एस. मनिंदर सिंह, एन. डी. आर. एफ. के डिप्टी कमांडर अनिल तालकुत्रा, कर्नल रॉबिन एंथनी, पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल, एस. एस. पी. पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) हरदीप सिंह मौजूद थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *