Himachal Landslide: हिमाचल में लैंड स्लाइड, 4 लोगों की मौत, स्कूल-कालेज में छुट्टी, नेशनल हाईवे समेत 800 सड़कें बंद

Daily Samvad
1 Min Read
हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Himachal Landslide News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला (Shimla) के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

हरियाणा (Haryana) में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

केदारनाथ में लैंड स्लाइड

उधर, उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ (Kedarnath) नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड (Landslide) होने के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए। मूसलाधार बारिश से समूचा उत्तर भारत परेशान है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *