डेली संवाद, अफगानिस्तान। Afghanistan Earthquake Update: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद भी अफगानिस्तान में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
2500 से ज्यादा लोग घायल
इस दौरान 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, भूकंप (Earthquake) के झटकों का असर पाकिस्तान (Pakistan) और भारत (India) में भी देखा गया है। भूकंप के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था और यह 8 किलोमीटर की गहराई में आया। यह घटना रात 12:47 बजे (भारतीय समयानुसार) घटी, जबकि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार यह 19:17:34 UTC पर दर्ज किया गया।







