Jalandhar News: जालंधर में केसर और मक्खन ढाबे पर होगी कार्रवाई! विजीलैंस की रिपोर्ट, निगम अफसरों पर भी गिरेगी गाज

Daily Samvad
2 Min Read
Makhan and Kesar Dhaba Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के पटेल चौक के पास स्थित केसर और मक्खन ढाबा मालिक व नगर निगम के अधिकारिय़ों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई। यह सिफारिश पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों ने की है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र जारी हुआ है।

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि पटेल चौक के पास कुछ दुकानों को खरीद कर केसर नानवेज और मक्खन वेज ढाबा खोल दिया गया। यही नहीं उक्त ढाबे के ऊपरी मंजिल पर किट्टी हाल और होटल के कमरे बनाए गए। इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से की थी। तब इस इमारत के मालिक को नोटिस जारी हुआ था।

Kesar Dhaba
Kesar Dhaba

नगर निगम की सील तोड़ दी

नगर निगम ने नोटिस जारी करने के बाद केसर (Kesar Dhaba) और मक्खन ढाबे (Makhan Dhaba) पर कोई कार्रवाई नहीं की। रविंदरपाल सिंह चड्ढा के मुताबिक दोनों इमारत पूरी तरह से अवैध रूप से बनाई गई। शिकायत के बाद इसे एक बार सील भी किया गया था, लेकिन इमारत मालिक ने दबंगई दिखाते हुए निगम की सील ही तोड़ दी। जिससे इसकी शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

रविंदरपाल सिंह चड्ढा के मुताबिक केसर और मक्खन ढाबा नाजायज रूप से बनाया गया। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए की राजस्व का नुकसान हुआ। यही नहीं उक्त ढाबा मालिक ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया और पेड़ भी कटवा दिया। इसकी शिकायत विजीलैंस ब्यूरो से की गई। विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

पढ़ें आदेश की कापी

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *