MLA Raman Arora: जालंधर के MLA रमन अरोड़ा को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
MLA Raman Arora
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। MLA Raman Arora Arrested: पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है। रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। करप्शन केस में जमानत मिलने के बाद थाना रामामंडी के पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) को हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी।

Raman Arora
Raman Arora

जबरन वसूली की शिकायत

यहां बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है। अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है। विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है।

Raman-Arora-and-Raju-Madan
Raman-Arora-and-Raju-Madan

23 मई को पहले गिरफ्तार किए गए

विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया गया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था। राजन को पहले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मखीजा और हरप्रीत कौर बेल पर आ चुके है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *