Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन का कार्यभार

Daily Samvad
1 Min Read
Ramnik Singh Randhawa took over as Chairman of Improvement Trust Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने आज सादगीपूर्वक, परमात्मा के आगे अरदास कर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर (Jalandhar) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वाहेगुरु जी की कृपा से कार्यभार संभाल लिया

उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, इसलिए किसी समारोह की बजाय ज़रूरत है कि हम सब मिलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी चेयरमैन के रूप में नियुक्ति का नोटिफिकेशन हुआ था और आज उन्होंने वाहेगुरु जी की कृपा से कार्यभार संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

रमणीक सिंह रंधावा ने भरोसा दिलाया कि इस ज़िम्मेदारी को वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। वे जालंधरवासियों और पंजाब के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

सरकार का धन्यवाद किया

साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया जी का दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताकर यह ज़िम्मेदारी सौंपी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *