Punjab Flood: गजटेड अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव और राहत कार्यों की करेंगे निगरानी- मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव और राहत कार्यों की निगरानी को और प्रभावी ढंग से करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज इन कार्यों की निगरानी के लिए प्रत्येक प्रभावित गांव में गजटेड अधिकारी (Gazetted Officers) तैनात करने के आदेश दिए हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

हर समस्या का तुरंत समाधान हो सकेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में तैनात किए जाने वाले गजटेड अधिकारी राज्य में गांववासियों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बनाए रखने को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे लोग अधिकारी के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे, जिससे हर समस्या का तुरंत समाधान हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब तक 23 जिलों के 1698 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य पहले ही युद्धस्तर पर चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा
सीएम भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

सरकार नुकसान की भरपाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इन कठिन समय में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से गिरदावरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को नुकसान की एक-एक पाई का मुआवजा मिल सके। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार नुकसान की भरपाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *