Mathura: मथुरा-वृन्दावन घूमने का प्लान है, तो पहले पढ़ें ये न्यूज, क्योंकि जारी हो गया है हाई अलर्ट

Daily Samvad
6 Min Read
Mathura Vrindavan Rainfall High Alert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मथुरा। Mathura Vrindavan Rainfall High Alert: मूसलाधार बारिश से य़मुना नदी उफान पर है। मथुरा-वृंदावन और आस-पास के इलाकों पर पड़ा है। घाटों से बहकर निकली यमुना अब सड़कों और कॉलोनियों में घुस चुकी है। प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि मथुरा और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 166.40 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर अधिक है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए 3.29 लाख क्यूसेक पानी और ओखला बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

Mathura Vrindavan Rainfall
Mathura Vrindavan Rainfall

गोकुल बैराज से भी 1.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

गोकुल बैराज से भी 1.11 लाख क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। ऐसे में नौहझील, मांट, छाता समेत यमुना किनारे के लगभग 23 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इन 23 गांवों में से 13 गांव पूरी तरह डूब गए हैं। नौहझील क्षेत्र के नौ गांवों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

कई गांवों के संपर्क मार्ग टूट गए हैं। खेतों में खड़ी धान, बाजरा और ज्वार की फसल पानी में डूब चुकी है। पशुओं के लिए हरे चारे की किल्लत हो रही है। वहीं, मथुरा-वृंदावन के निचले इलाकों और कॉलोनियों में 3-4 फीट तक पानी भर चुका है।

Mathura Vrindavan Rain
Mathura Vrindavan Rain

कई परिवार छतों पर शरण लिए बैठे हैं

भक्ति विहार, घनश्याम वाटिका, श्रीजी वाटिका, श्याम नगर, केशव नगर, मोहिनी नगर जैसे दर्जनों इलाकों के लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। कई परिवार छतों पर शरण लिए बैठे हैं। वहीं, शहर की गलियों और सड़कों पर नावें चल रही हैं।

प्रशासन ने अब तक 1500 से अधिक लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए चार शेल्टर होम बनाए गए हैं। शाहपुर, धानौता, गुलालपुर और नगला नंदी गांव में बने शेल्टर होम में खाने-पीने, पानी और दवाओं की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और अन्य अधिकारी लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

वृंदावन में हालात बेहद चिंताजनक हैं

डीएम ने बताया कि कुल 39 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जहां से एसडीएम और तहसील स्तर के अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। पीएसी और पुलिस बल की तैनाती घाटों और कॉलोनियों में कर दी गई है। कई घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई हादसा न हो।

Mathura Vrindavan Flood
Mathura Vrindavan Flood

वृंदावन में हालात बेहद चिंताजनक हैं। कालिंदी घाट से लेकर जगन्नाथ घाट और देवराहा बाबा घाट तक पानी फैल चुका है। यमुना के तेज बहाव के कारण केसी घाट और देवराहा बाबा घाट को बंद कर दिया गया है। वहीं, राधारानी मंदिर के पास लाडली कुंड और आसपास बने पार्क भी पानी से लबालब हो चुके हैं।

मंदिर और आश्रम भी प्रभावित

निचले इलाकों के मंदिर और आश्रम भी प्रभावित हैं। साधु-संतों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

विधायक राजेश चौधरी ने नाव से बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और लोगों की मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, तहसील प्रशासन ने गांव-गांव जाकर राहत सामग्री बांटनी शुरू की है। अक्षयपात्र के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाया जा रहा है।

Mathura Vrindavan News
Mathura Vrindavan News

यमुना की रफ्तार ने नींद उड़ा दी

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित 43 लोगों को नगला नंदी के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है, जिनमें 25 महिलाएं, 16 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। इनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि यमुना की रफ्तार ने उनकी नींद उड़ा दी है। हर घंटे पानी का स्तर बढ़ रहा है और खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण नाहर सिंह ने बताया कि खेतों में लगी पूरी फसल डूब चुकी है। कई घरों में पानी घुस आया है और लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर छतों पर शरण लिए हुए हैं।

मथुरा और वृंदावन इस समय ‘जल-नगरी’ में बदल गए हैं। जहां कभी धार्मिक गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, वहां अब पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कों पर गाड़ियां नहीं बल्कि नावें चल रही

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *