Punjab Flood: सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Daily Samvad
2 Min Read
सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Flood: पंजाब (Punjab) के गांवों में बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है इस संकट की घड़ी में सीबीएसई (CBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन जालंधर (कासा) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री देकर उनकी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

डॉक्टर सर्वमोहन टंडन (एमआर इंटरनेशनल स्कूल ,आदमपुर) के नेतृत्व में एवं श्री अनिल चोपड़ा (सेंट सोल्जर ग्रुप), डॉ अनूप बौरी, डॉ चंद्र बौरी (इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ), श्री संजीव मड़िया (ला ब्लॉसम स्कूल), श्री कृष्ण कुमार वासल (आई वी वर्ल्ड), श्री दीपक भाटिया (कैंब्रिज को एड स्कूल छोटी बारादरी) का सहयोग रहा।

 

सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

खाने-पीने की वस्तुएं सौंपी

डॉ प्रवीण बेरी (पारुल एजुकेशनल सोसाइटी मलसिंहां), श्री लवींद्र वर्मा (स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल), श्री राजन मैनी (कैंब्रिज स्कूल, नवांशहर) एवं श्री रमनीक सिंह के सानिध्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राशन जिसमें पानी की बोतलें, खाने का सामान, मोमबत्तियां, तरपालें इत्यादि समान जालंधर के असिस्टेंट डिविजनल कमिश्नर जनरल श्री रोहित जिंदल, तथा डॉक्टर सुरजीत लाल (सेक्रेटरी रेड क्रॉस सोसायटी) जालंधर को रेड क्रॉस भवन, लाजपत नगर, जालंधर में सौंपा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *