Teachers Day: पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Govt pays tribute to Dr. S. Radhakrishnan on Teachers' Day
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 05 Sep 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Teachers Day: शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, (Dr. S. Radhakrishnan) जो एक महान दार्शनिक और शिक्षाविद थे, को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को उनके जन्म दिवस पर मनाया जाता है।

Teacher Day Wishes in Hindi
Teacher Day

शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर सभी ज़िलों में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए, जहाँ अधिकारियों, स्टाफ़ और शिक्षकों ने डॉ. एस. राधाकृष्णन के योगदान को याद किया। समाज को मार्गदर्शन देने और देश के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने शिक्षक दिवस पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के रोल मॉडल होते हैं, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित व उत्साहित करते हैं और उनके जीवन को सही दिशा देने में विशेष भूमिका निभाते हैं। श्री बैंस ने शिक्षकों से बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए राहत कार्यों में अपना सहयोग जारी रखने की अपील भी की।

Teachers Day: पंजाब सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की

शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की प्रबंधकीय सचिव श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश बाढ़ की मार झेल रहा है, जिसके कारण हर साल आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह, जिसमें उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि औपचारिक राज्य स्तरीय समारोह स्थगित किए गए हैं, लेकिन शिक्षक दिवस की भावना डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को दिल से याद करके बरकरार रखी गई है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य के प्रति विभाग की वचनबद्धता और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले शिक्षकों के अथक प्रयासों की पुष्टि करती है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *