CM Mann Health Update: अभी अस्पताल में ही रहेंगे सीएम भगवंत मान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Muskaan Dogra
1 Min Read
Bhagwant Mann CM Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। CM Mann Health Update: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की खराब सेहत के कारण उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान आज उनकी माता, मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा उनसे मिलने पहुंचे।

अब उनकी पल्स रेट ठीक

मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था, लेकिन कल रात उनकी पल्स रेट कम होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन अब उनकी पल्स रेट ठीक है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें एक-दो दिन और अस्पताल में इलाज के लिए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद, वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और उनका हालचाल पूछेंगे। सीएम मान अस्पताल से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *