Blood Moon Total Lunar Eclipse: कल लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने सूतक काल की टाइमिंग

Muskaan Dogra
2 Min Read
Chandra Grahan 2026
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 06 Sep 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Blood Moon Total Lunar Eclipse: कल यानि 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण देश के सभी राज्यों में दिखाई देगा।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

7 सितंबर 2025 के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लग रहा है। यह रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण का समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है।

Lunar Eclipse
Lunar Eclipse

12: 59 मिनट से सूतक काल शुरू होगा

इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12: 59 मिनट से सूतक काल शुरू होगा। इसके प्रारंभ से लेकर ग्रहण के समापन तक ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। इसके अलावा आप भगवान की मूर्तियों को स्पर्श और यात्राएं न करें। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बड़े ग्रहों का बन रहा महासंयोग

7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण राहु के नक्षत्र शतभिषा से शुरू होगा और गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद पर इसका समापन होगा। इस दिन सूर्य, शनि और गुरु जैसे बड़े ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। इस दिन दो ग्रहों की अहम भूमिका रहेगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *