Flood Situation Near Yamuna River: दिल्ली में घटने लगा यमुना का पानी लेकिन अभी भी डूबे है कई इलाके, जाने ताजा हालात

Muskaan Dogra
2 Min Read
Flood Situation Near Yamuna River
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Flood Situation Near Yamuna River: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यमुना नदी का जलस्तर कम हो रहा है, लेकिन खतरे के निशान से ऊपर है। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 206.47 मीटर पर आ गया।

इन क्षेत्रों में दिखा असर

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर मयूर विहार, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, और निगमबोध घाट जैसे क्षेत्रों में दिख रहा है। पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना (Yamuna River) का जलस्तर बीती पांच सितंबर को सुबह 7 बजे 207.33 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर था।

Flood Situation Near Yamuna River
Flood Situation Near Yamuna River

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

हालांकि, जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई और जो 8 बजे तक 207.31 मीटर पर आ गया। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर दिन के दौरान और कम हो सकता है। यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को 0.43 मीटर की गिरावट दर्ज की गई, जिससे डूब क्षेत्र का पानी कम होने लगा है।

शाम 6 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से करीब 2 मीटर ऊपर रहा, जिसके चलते पुल से रेल संचालन बंद है। शुक्रवार को 27 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 18 को डायवर्ट किया गया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *