Rainfall Flood: बाढ़ से 8 जिलों के स्कूलों में छुट्टी, पंजाब के 2000 गांवों में बाढ़, हिमाचल में 800 सड़कें बंद

Daily Samvad
3 Min Read
पंजाब में भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार द्वारा बचाव कार्यों में तेज़ी
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Rainfall Flood Live Update Punjab Flood News: भारी बारिश देश के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ साथ राजस्थान बाढ़ की चपेट में है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से हर तरफ बाढ़ है, जिससे स्कूल बंद हैं।

पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद आज राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले हैं।

Flood Situation Near Yamuna River
Flood Situation Near Yamuna River

भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से नीचे पानी

पंजाब के भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर लगातार गिर रहा है, जो खतरे के निशान से तकरीबन 2 फीट नीचे आ गया है। रविवार शाम पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से तकरीबन 7 फीट कम है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बाढ़ग्रस्त इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर करीब 2 फीट कम हुआ। पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट है, जो खतरे के निशान से 7 फीट कम है।

Mathura Vrindavan Flood
Mathura Vrindavan Flood

मथुरा में बाढ़ से हालत खराब

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है।

हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी
हिमाचल में फिर लैंडस्लाइड, भरमौर और मणिमहेश में 2,000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, रेस्क्यू जारी

हिमाचल में 800 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5mm बारिश हुई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *