Salman Khan: सलमान खान ने पंजाब में आई बाढ़ पर जताई चिंता, लोगों से की मदद की अपील

Muskaan Dogra
2 Min Read
Salman Khan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Salman Khan: पंजाब (Punjab) के कई बॉलीवुड और पॉलीवुड कलाकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।

लोगों से मदद की अपील

इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस (Big Boss) के ‘वीकेंड का वार’ में पंजाब (Punjab) में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई है और लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं कोई मुसीबत आई है, पंजाब ने हमेशा मदद की है। आज पंजाब खुद मुश्किल हालात से गुज़र रहा है। हमारे किसान हमारे लिए अनाज पैदा करते हैं।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज उनके पास खाने के लिए अनाज और रहने के लिए घर नहीं है। हम सभी को पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हालात बहुत बुरे हैं। अब उन पर विपत्ति आ पड़ी है। हमारा फ़र्ज़ है कि हम उनके लिए कुछ करें। सलमान खान ने कहा कि सिख समुदाय लंगर लगाने और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

इसके साथ उन्होंने कहा कि सैकड़ों सालों से इस समुदाय ने लोगों को लंगर बाँटा है, कभी किसी को निराश नहीं किया और न ही किसी को भूखा लौटने दिया। अब पंजाब की मदद करने की हमारी बारी है। पंजाब के कई गायकों ने बहुत मदद की है। उन्होंने कहा कि हम भी कोशिश कर रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *