Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव आज, अकाली दल ने वोट डालने से किया मना, जाने वजह

Daily Samvad
5 Min Read
Vice President Election
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vice President Election: देश में आज उपराष्ट्रपति (Vice President) का चुनाव है। सुबह  बजे से शाम बजे तक संसद में वोट पड़ेंगे। इसमें देश के 781 सांसद वोट कर सकेंगे। पंजाब (Punjab) के अकाली दल ने वोट डालने से इंकार कर दिया। यानी अकाली दल के सांसद वोट नहीं डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी, इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति (Vice President) चुनाव में एनडीए (NDA) ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudershan Reddy) को प्रत्याशी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पहला वोट डाल सकते हैं। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा कर लिया है।

vice president election News
vice president election News

वोटिंग टाइम

जानकारी के मुताबिक संसद भवन में मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सांसद मतदान कर सकेंगे। शाम छह बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी और देर रात तक फैसला आने की संभावना है। आपको बता दें कि यह चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होता है।

उधर, 1 लोकसभा सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया है। वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि इस चुनाव में वे INDIA के प्रत्याशी को समर्थन करेंगे। YSRCP के 11 सांसदों ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

ये डाल सकेंगे वोट

उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचक मंडल में कुल 788 सदस्य हैं, जिसमें 245 राज्यसभा से और 543 लोकसभा के सदस्य हैं। इसके अलावा राज्यसभा के लिए नामित 12 सदस्य भी मतदान कर सकते हैं। निर्वाचक मंडल की मौजूदा स्थिति 781 सदस्यों की है। वर्तमान में राज्यसभा में छह सीटें और लोकसभा में एक सीट रिक्त है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि, इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 422 और विपक्ष के रेड्डी के 319 वोट माने जा रहे हैं। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत तय है। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है।

CP radha krishna vice president Election
CP radha krishna vice president Election

NDA के राधाकृष्णन कौन हैं?

NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (67) को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह गौंडर-कोंगु वेल्लालर समुदाय से आने वाले ओबीसी हैं। आरएसएस की विचारधारा से जुड़े 68 वर्षीय भाजपा नेता पार्टी में एक मृदुभाषी और गैर-विवादास्पद नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे तमिलनाडु के एकमात्र भाजपा नेता भी हैं जो कोयंबटूर से 1998 और 1999 में दो बार लोकसभा के लिए चुने गए।

वे 31 जुलाई, 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। राधाकृष्णन ने अपने चुनावी अभियान में सभी राज्यों के सांसदों से मुलाकात की थी। विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी हैं न्यायविद सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ संयुक्त विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है, जो खुद भी दक्षिण भारत से हैं।

b sudershan reddy
b sudershan reddy

INDIA के सुदर्शन रेड्डी है प्रत्याशी

79 वर्षीय बी सुदर्शन रेड्डी जुलाई 2011 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे और एक न्यायविद हैं। काले धन के मामलों की जांच में ढिलाई बरतने के लिए वह तत्कालीन केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। साथ ही उन्हें कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने नक्सलियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्थापित सलवा जुडूम को भी असंवैधानिक घोषित किया था। वह आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश और गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। साथ ही तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण से जुड़ी कमेटी का नेतृत्व कर चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *