Landslide In Himachal Pradesh: हिमाचल के कुल्लू में लैंड स्लाइड, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक बच्ची लापता

Muskaan Dogra
1 Min Read
Landslide In Himachal Pradesh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कुल्लू। Landslide In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आए दिन लैंड स्लाइड (Landslide) के मामले सामने आ रहे है। इसी बीच हिमाचल के कुल्लू (Kullu) से बड़ी खबर सामने आ रही है।

4 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू (Kullu) में लैंडस्लाइड (Landslide) की चपेट में आने से एक घर गिर गया है। जिसके चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Landslide In Himachal Pradesh
Landslide In Himachal Pradesh

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

वहीं एक बच्ची अभी ही लापता बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस लैंडस्लाइड (Landslide) में गांव के 3 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मृतकों के नाम ब्रेस्टी देवी, चुन्नी लाल, अंजू देवी, भूपेश बताए जा रहे है। लापता बच्ची की पहचान कुमारी जागृति के रूप में हुई है।

Landslide In Himachal Pradesh
Landslide In Himachal Pradesh
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *