Punjab News: लाखों रुपए खर्च कर विदेश भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति को बुलाने से किया इनकार

Muskaan Dogra
2 Min Read
कनाडा का PR मिलते ही दुल्हन भागी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जगराओं। Punjab News: पंजाब (Punjab) से आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश पहुंचकर पत्नियों के तेवर बदल जाते है और जिस पति ने पैसे लगाकर विदेश भेजा होता है उनको अपने पास बुलाने के लिए मना कर देती है।

लाखों लगाकर भेजा विदेश

ऐसे ही एक मामला पंजाब (Punjab) के जगराओं (Jagraon) से सामने आ रहा है यहां ससुराल वालों से लाखों रुपए खर्च कर बहु को विदेश भेजा लेकिन बाद में पत्नी वहां पहुंचकर मुकर गई और पति को अपने पास बुलाने से इनकार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

 

Fraud
Fraud

28 लाख रुपये खर्च कर भेजा विदेश

रमन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जैलिन निवासी मजीठा रोड फ्रेंड्स एवेन्यू अमृतसर (Amritsar) के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने 28 लाख रुपये खर्च कर बहु को पढ़ाई के विदेश भेज दिया।

पति की फाइल लगाने से किया इनकार

जैलिन वहां पर जाकर जब खुद पीआर (PR) हो गई तो उसने अपने पति की स्पाउस फाइल (Spouse File) लगाने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पति ने पत्नी, सास व ससुर के खिलाफ महिला थाना जगराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

FIR
FIR

वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शिकायतकर्ता रमन कुमार की पत्नी जैलिन, पिता विजय कुमार और सास रोज बेला निवासी मजीठा रोड फ्रेंड्स एवेन्यू अमृतसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *