डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में बाढ़ पीड़ित परिवारों और प्रभावित किसानों के हक में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले किए। सरकार के इन निर्णयों को किसानों की मेहनत का सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताया जा रहा है।
राहत देने का साहसिक कदम उठाया
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने मान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने का साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले किसानों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी पीड़ा को कम करने वाले साबित होंगे।
प्रधानमंत्री से राहत पैकेज की अपील
मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पंजाब (Punjab) का दौरा करने आ रहे हैं। ऐसे समय में केंद्र सरकार से उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करेंगे।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों और किसानों को वास्तविक सहायता तभी मिलेगी जब केंद्र सरकार पंजाब के हिस्से का बनता हक देगी। भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की एकता और पंजाब के हक–सम्मान को सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है, और उन्हें पूरा भरोसा है कि पंजाब को उसका बनता अधिकार अवश्य मिलेगा।









