Jalandhar News: पुलिस कमिश्नर द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के लिए आदेश जारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
Dhanpreet Kaur
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सार्वजनिक आपातकाल को छोड़कर साइलेंस जोन या आवासीय क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत सार्वजनिक स्थानों की सीमा पर जहां लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई अन्य ध्वनि उत्पन्न करने वाला स्रोत उपयोग किया जा रहा हो, वहां ध्वनि को क्षेत्र के लिए निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप रखने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

आदेशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच (सार्वजनिक आपातकाल को छोड़कर) मैरिज पैलेसों और होटलों में ढोल, भोंपू, ध्वनि उत्पन्न करने वाला कोई यंत्र, साउंड एम्प्लीफायर और डीजे आदि नहीं बजाएगा। इसी तरह, निजी स्वामित्व वाले साउंड सिस्टम या ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्रों का शोर स्तर निजी स्थान की सीमा के लिए निर्धारित शोर मानकों से 5 डी.बी.(ए) से अधिक नहीं होगा।

6 नवंबर तक लागू

आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि म्यूजिक सिस्टम से उत्पन्न ध्वनि दिन के किसी भी समय वाहन के बाहर न सुनाई दे। यदि इन आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो ऐसे ध्वनि सिस्टम को जब्त कर लिया जाएगा। यह आदेश 6 नवंबर, 2025 तक लागू रहेगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *