डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पंजाब (Punjab) में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
1600 करोड़ रुपए के स्पैशल पैकेज का ऐलान
मिली जानकारी के मुताबिक पी.एम. मोदी ने पंजाब (Punjab) के लिए 1600 करोड़ रुपए के स्पैशल पैकेज का ऐलान किया है। वहीं मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की राशि का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
बता दे कि पीएम मोदी आज पंजाब (Punjab) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के दौरे पर थे और वहां के हालातों का जायजा लिया। इस दौरान पीएम ने हिमाचल के लिए 1500 करोड़ और पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वह गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। इसके बाद मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग की।









