डेली संवाद, नेपाल। Nepal Protest Update: नेपाल (Nepal) में बढ़ते प्रदर्शन ने एक विक्राल रूप धारण कर लिया है। इसी के चलते पीएम केपी शर्मा समेत कई मंत्रियों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मंत्रियों के घर पर आगजनी

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई मंत्रियों के घर पर आगजनी भी की। पीएम ओली (KP Sharma Oli) के घर को भी आग के हवाले कर दिया और पूर्व पीएम झालानाथ के घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
इस दौरान घर में आग लगने के कारण पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत हो गई। बता दे कि सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारते हुए दिख रहा है।









