Jalandhar News: स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश

Daily Samvad
4 Min Read
स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) को हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश के बाद पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

जालंधर (Jalandhar) में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों के संभावित प्रसार, खासकर डायरिया के लिए तैयारी करना समय की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की जांच और क्लोरीनेशन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

 स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश

फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले भर में खड़े पानी की निकासी और उचित फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए डेंगू के लारवा की जांच के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मजबूत बाढ़ कंट्रोल व्यवस्थाओं के कारण जिले को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए जालंधर प्रशासन की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप सतलुज नदी में पानी के तेज प्रवाह के बावजूद जिले भर में बांध में कोई दरार नहीं आई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 डायल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि 24 घंटे तत्काल मैडिकल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों और इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (IMA) को भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वेच्छा से गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता।

 स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने जालंधर में पानी और मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के दिए निर्देश

खेतों से रेत निकालने और बेचने की अनुमति

डा. सिंह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और जिन किसानों की फसलों का नुक्सान हुआ है, उन्हें 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और दरिया किनारे रहने वाले किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने और बेचने की अनुमति देने वाली नई नीति जैसे जन-हितैषी कदमों पर प्रकाश डाला।

एन.जी.ओ. और समाजसेवियों की भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने इंडियन मैडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब, डिवाइन ओंकार मिशन यूके और अमेरिका से समाजसेवी अमरजीत सिंह सहित संगठनों की सराहना की, जिन्होंने गुरदासपुर और पठानकोट में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से 30 चेक सौंपे।

60,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब के बकाया 60,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने पर जोर दिया और कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को फिर से बहाल करने के लिए यह फंड बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर, डा.रमन गुप्ता, सीनियर आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल और प्रिंसिपल प्रेम कुमार भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *