डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान कपूरथला (Kapurthala) जिले के थाना सिटी सुल्तानपुर लोधी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) राजविंदर सिंह (691/कपूरथला) और सिपाही बलतेज सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में काबू किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक इंग्लैंड निवासी एनआरआई महिला, जो इस समय मुंबई में भी रह रही है, द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर दी गई शिकायत की जांच के आधार पर की गई हैं।

50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त ए.एस.आई. ने शिकायतकर्ता के एनआरआई मित्र की पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तारी के समय अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की रकम प्राप्त करने के लिए इन पुलिसकर्मियों ने उसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी बाहर भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
इसके बाद इन पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से अदालत की कार्रवाई में उसके साथी की मदद करने के बदले 5 हजार रुपए और मांगे थे, जिसकी उसने रिकॉर्डिंग करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए
प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस की आगे की जांच जारी है और आरोपियों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।









