Skoda Car: कार खरीदने का शानदार मौका, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें; ऑफर सीमित समय के लिए

Daily Samvad
4 Min Read
skoda announces price cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 537 शब्द|📅 10 Sep 2025

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Skoda Car: अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए स्कोडा ऑटो इंडिया ने लिमिटेड पीरियड प्राइसिंग बेनिफिट्स की घोषणा की है। दरअसल, स्कोडा (Skoda) कंपनी ने कीमत में बंपर कटौती की है। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

स्‍कोडा की ओर से भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी से लेकर फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही घोषणा की गई है कि वह जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद अपनी कारों की कीमत को कम कर रही है। कब से और कितनी कमी निर्माता की ओर से किन कारों की कीमत में की जा रही है।

Skoda Car: कार खरीदने का शानदार मौका, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें; ऑफर सीमित समय के लिए

स्‍कोडा की कारें की कीमत होगी कम

स्‍कोडा ने घोषणा की है कि वह अपनी कारों की कीमत को कम कर रही है। ऐसा जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद किया जा रहा है। निर्माता अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की कीमत को बदलने की घोषणा कर चुकी है।

कितनी कम होगी कीमत

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सबसे ज्‍यादा कमी स्‍कोडा की कोडिएक की कीमतों में की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत में 3.28 लाख रुपये तक की कमी की जाएगी।

वहीं सबसे कम कमी स्‍लाविया की कीमत में होगी। इस कार की कीमत को 63 हजार रुपये कम किया जाएगा। वहीं काइलैक की कीमत में 1.19 लाख और कुशाक की कीमत में 65 हजार रुपये तक की कमी की जाएगी।

Skoda Car: कार खरीदने का शानदार मौका, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें; ऑफर सीमित समय के लिए

GST के कारण होगी कमी

स्‍कोडा ने बताया है कि अभी तक कुशाक और स्‍लाविया पर 45 फीसदी जीएसटी की दर से टैक्‍स लग रहा था, जो अब कम होकर 40 फीसदी हो जाएगा। वहीं काइलैक पर 29 फीसदी टैक्‍स था जो अब 18 फीसदी हो जाएगा। स्‍कोडा की कोडिएक पर 50 फीसदी जीएसटी और सेस लगाया जा रहा था लेकिन अब इस पर 40 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। जिसके कारण कीमतों में कमी हो जाएगी।

 

कब से लागू होगी कीमत

स्‍कोडा के मुताबिक नई कीमतों को 22 सितंबर से लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद देशभर में लोग नई कीमतों पर स्‍कोडा की कारों को खरीद सकते हैं।

Skoda Car: कार खरीदने का शानदार मौका, 5.8 लाख तक सस्ती हुई कारें; ऑफर सीमित समय के लिए

21 सितंबर तक भी होगा फायदा

निर्माता ने 22 सितंबर से कीमतों में कमी करने की घोषणा की है। लेकिन इसके पहले भी 21 सितंबर तक स्‍कोडा की कार खरीदने पर लाखों रुपये के फायदे दिए जा रहे हैं। निर्माता की ओर से बताया गया था कि 21 सितंबर तक कार खरीदने पर स्‍कोडा कुशाक पर 2.5 लाख रुपये, स्‍कोडा स्‍लाविया पर 1.2 लाख रुपये और स्‍कोडा कोडिएक पर भी 2.5 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

साथ ही Skoda Kushaq की कीमत में 66 हजार रुपये तक कम कर दिए गए हैं। Skoda Slavia की कीमत में भी 63 हजार रुपये तक कम किए गए हैं। सबसे ज्‍यादा कमी निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Skoda Kodiaq की कीमतों में 3.3 लाख रुपये तक की कमी की गई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *