Punjab Flood: बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय

Daily Samvad
2 Min Read
Flood in Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) ने आज यहाँ बताया कि बाढ़ के दौरान पिछले 24 घंटों में प्रदेश में और 88 गांव, 374 व्यक्ति तथा 55 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित गांवों की कुल संख्या 2185 और प्रभावित व्यक्तियों की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।

Mathura Vrindavan Flood
Flood

पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में एक और व्यक्ति की जान चली गई है, जिससे 15 जिलों में कुल मृतकों की संख्या 53 हो गई है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

उन्होंने आगे बताया कि इसी अवधि में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 91 और लोगों को बाहर निकाला गया है, जिससे अब तक बचाए गए लोगों की संख्या 23,297 हो गई है। वर्तमान समय में प्रदेश भर में 115 राहत कैंप जारी हैं, जिनमें 4533 लोग बसेरा कर रहे हैं।

पंजाब में भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार द्वारा बचाव कार्यों में तेज़ी

22 जिलों के 2185 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए

फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी साझा करते हुए स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 18 जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों का कुल रकबा 1,91,981.45 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। राजस्व मंत्री ने बताया कि 10 सितंबर तक 22 जिलों के 2185 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तथा प्रभावित आबादी की संख्या 3,88,466 तक पहुंच गई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एन.डी.आर.एफ की 14 टीमें, एस.डी.आर.एफ की 2 टीमें, फौज की 18 टुकड़ियां तथा 1 इंजीनियर टास्क फोर्स तैनात है। भारतीय वायुसेना एवं फौज के लगभग 30 हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा राहत कार्यों में 182 किश्तियां शामिल हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *