Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में दिन दहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते का रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है।

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के बटाला (Batala) के नजदीकी गांव मूलियांवाला में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 वर्षीय बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवकों ने कुलवंत सिंह के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय कुलवंत सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद था। दो युवक उनके घर आए और अंदर घुसते ही कुलवंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

आरोपियों ने चलाईं 5 गोलियां

आरोपियों ने करीब 5 गोलियां चलाईं और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर हालत में उनको अस्पताल भर्ती करवाया गया यहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *