Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया इंजीनियर्स डे

Daily Samvad
2 Min Read
St. Soldier Group celebrated Engineers Day
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया इंजीनियर्स डे, जिसका नेतृत्व कॉलेज प्रिंसिपलों ने किया। इस मौके कॉलेज के छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Saint Soldier Group celebrated Engineers Day
Saint Soldier Group celebrated Engineers Day

 

छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को याद करना और राष्ट्र के विकास और तकनीकी उन्नति में इंजीनियरों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

शाखाओं द्वारा मॉडल-निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं जैसे एप्लाइड, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और डीएमएलटी के छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

St. Soldier Group celebrated Engineers Day
St. Soldier Group celebrated Engineers Day

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

उनके अभिनव मॉडलों में तकनीकी ज्ञान, समस्या-समाधान कौशल और इंजीनियरिंग रचनात्मकता झलक रही थी। शाखाओं में छात्रों को साइंस की रिसर्चों से जागरुक करवाने के लिए साइंस सिटी का दौरा भी करवाया गया एवं रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेहँदी, भाषण, कविता पाठ, लोकगीत और नृत्य प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया। ग्रुप चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा ने इस मौके सभी को इस दिन की बधाई दी और छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की सुभकामनाये दी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *