SBI Bank Loot: SBI बैंक में बड़ी लूट, सेना की वर्दी में आए लुटेरों ने बैंक से उड़ाए करोड़ों रुपए

Muskaan Dogra
2 Min Read
SBI Bank Loot
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कर्नाटक। SBI Bank Loot: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में दिन दहाड़े लुटेरों द्वारा लूट का मामला सामने आ रहा है जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। लुटेरों ने 20 करोड़ रुपये के कैश और सोने के जेवरात लूट लिए है।

लुटेरे सेना की वर्दी पहनकर आए लुटेरे

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक (Karnataka) के विजयपुरा जिले के चाडचन कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक पर पांच लुटेरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे सेना की वर्दी पहनकर आए थे। बताया जा रहा है शाम करीब 5 बजे, जब बैंक बंद होने वाला था, तभी ये पांच लोग देसी हथियारों के साथ बैंक में दाखिल हुए।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सभी लुटेरे मिलिट्री स्टाइल की वर्दी में थे, जिससे पहले तो कुछ लोग भ्रमित हो गए। लेकिन जल्द ही उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और अन्य स्टाफ को बंदूक की नोक पर काबू में ले लिया। अलार्म ना बजाया जाए, इसके लिए सभी कर्मचारियों को रस्सियों से बांध दिया गया।

SBI Bank Loot
SBI Bank Loot

पुलिस ने दर्ज की FIR

इसके बाद लुटेरों ने बैंक की तिजोरी को तोड़ डाला और उसमें रखे 58 किलो सोने के जेवरात और लगभग 20 करोड़ रुपये कैश लूट लिए। लूट के बाद आरोपी एक सफेद कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और FIR दर्ज कर ली गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *