Jalandhar News: महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा की तैयारियों का नितिन कोहली ने अधिकारियों संग लिया जायजा

Daily Samvad
2 Min Read
महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा की तैयारियों का नितिन कोहली ने अधिकारियों संग लिया जायजा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर शहर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों का आज निरीक्षण किया गया। शहर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी हों, किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह से पुख्ता किए जाएं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

जालंधर (Jalandhar) में 6 अक्तूबर को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में प्रस्तावित शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli), मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों का दौरा किया।

मेयर वनीत धीर का ताबड़तोड़ निरीक्षण, निगम अफसरों को दिया 2 महीने का अल्टीमैटम
महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा की तैयारियों का नितिन कोहली ने अधिकारियों संग लिया जायजा

अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने उस मार्ग का निरीक्षण किया जहाँ से शोभायात्रा गुजरेगी। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, ट्रैफिक प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, लाइटिंग, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए ताकि आयोजन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।

इस मौके पर मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, सुभाष सोंधी, राजेश भट्टी, राजकुमार राजू और नगर निगम जालंधर के सभी अधिकारी मौजूद थे।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *