Jalandhar News: स्व. श्री आरसी चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू, प्रतियोगिता में 13 राज्यों एवं यूटी से 44 टीमें लेगी भाग

Daily Samvad
2 Min Read
St Soldier Law College Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 14वीं स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू होगी। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में कॉलेज डायरेक्टर प्रो. एस.सी शर्मा की देख रेख में होगा।

इसमें 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जिसमें पंजाब (Punjab) , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल आदि राज्यों के प्रतिनिधित्व करने वाली 44 टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची है।

Anil-Chopra-and-Sangeeta-Chopra
Anil-Chopra-and-Sangeeta-Chopra

प्रारंभिक राउंड के लिए, 11 कोर्ट रूम

प्रतियोगिता में पहले तीन प्रारंभिक राउंड के लिए, 11 कोर्ट रूम होंगे, जिनमें प्रत्येक कोर्ट में दो अधिवक्ता जज होंगे, जो पहले दिन प्रत्येक राउंड में 4 अलग-अलग टीमों का मूल्यांकन करेंगे और अंतिम दिन सेमीफाइनल में दो कोर्ट होंगे, जिनमें प्रत्येक में दो वरिष्ठ अधिवक्ता जज होंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

फाइनल के लिए, उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश बेंच का गठन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा रनरअप को 5,100 रुपये की राशि, सर्वश्रेष्ठ मूटर और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता एवं बेस्ट स्टूडेंट एडवोकेट को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अनिल चोपड़ा और संगीता चोपड़ा ने छात्रों का किया स्वागत

इसके अलावा सेकण्ड सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, सेकंड बेस्ट वकील को 3,100 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती
संगीता चोपड़ा ने विभिन्न राज्यों से आए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें होने वाली प्रतियोगता के लिए शुभकामनाएं दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *