Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामलों में 8 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
vigilance Bureau arrested news
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 19 Sep 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अपनी चल रही मुहिम के दौरान, अगस्त महीने में 6 अलग-अलग मामलों में 6 कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामलों में 8 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो की ओर से इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाने वाले व्यक्तियों पर काबू पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 20 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 2 विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामलों में 8 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
bribe

15 आरोपियों के खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज

प्रवक्ता ने आगे कहा कि 15 आरोपियों के खिलाफ 7 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं और एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक मामला भी दर्ज किया गया है।

इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दायर और लड़े गए रिश्वतखोरी के दो मामलों का फैसला सुनाया, जिनमें दो व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया और 5 साल की कैद तथा 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *