War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ 81 नशा तस्करों को किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 22 Sep 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान “नशों विरुद्ध युद्ध” के 205वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज 395 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 59 FIR दर्ज कर 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ 81 नशा तस्करों को किया काबू

81 नशा तस्करों को गिरफ्तार

इससे 205 दिन में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या 30,540 हो गई है। इन छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 922 ग्राम हेरोइन, 4 किलोग्राम भुकी, 336 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 980 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया गया है।

War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ 81 नशा तस्करों को किया काबू

384 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 74 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 395 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 384 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

जानने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राज़ी किया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *