Weather Alert: दो दिन तक भारी बारिश से तबाही, स्कूल बंद; हाई अलर्ट जारी

Muskaan Dogra
1 Min Read
Weather Alert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Alert: देश में मानसून (Monsoon) वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है, फिर भी पूर्वी भारत के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश हो रही है।

भारी बारिश से कोई राहत नहीं

मौसम विभाग (IMD) ने कई प्रभावित राज्यों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कोलकाता निवासियों को 26 सितंबर, 2025 तक भारी से बहुत भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगी।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

प्राकृतिक आपदा और हालात को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

इसका असर बिहार और झारखंड जैसे राज्यों पर भी पड़ने की संभावना है। कोलकाता में रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालात को देखते हुए पश्चिम बंगाल के स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *