Jalandhar: जालंधर में पूर्व मंत्री की खड़ी इनोवा को कार ने मारी टक्कर, दीवार को पहुंचाया नुकसान, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Accident News Update: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में आज सुबह एक जबरदस्त हादसा हो गया। सैंट्रल टाउन स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कालिया के घर को नुकसान पहुंचा है, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार सीख रही एक युवती ने अखबार बांटने वाले एक युवक को टक्कर मार दी। ये हादसा जालंधर में पूर्व मंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) के घर के बाहर आज यानी रविवार को सुबह हुआ।

MANORANJAN-KALIA
Manoranjan Kalia

युवक गंभीर रूप से जख्मी

जिसमें अखबार बांटने वाला एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवती ने कार बैक करते हुए ये हादसा कर दिया। घटना में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की निजी गाड़ी और उनका घर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले में पीड़ित का इलाज सिविल अस्पताल जालंधर से करवाया गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

रस्ता मोहल्ला का रहने वाले दीपक ने बताया कि ये सारी घटना सुबह करीब सवा सात बजे हुई। मैं अपनी साइकिल पर सवार होकर अखबार बांटने के लिए जा रहा था। इतने में बैक कर रही गाड़ी आकर मुझसे टकरा गई। ये घटना शास्त्री मार्केट चौक के पास हुई। घटना में मैं अकेला जख्मी हुआ था। लोगों की मदद से मुझे सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया था।

Former minister Kalia's car was damaged.
Former minister Kalia’s car was damaged.

पीड़ित बोला- अखबार बांटने जा रहा था

वहीं, मंत्री मनोरंजन कालिया के मुताबिक जो गाड़ी उनकी क्षतिग्रस्त हुई है, वह उन्होंने कुछ माह पहले ही ली थी, क्योंकि पिछली गाड़ी उनकी ग्रेनेड हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि ये हादसा सुबह सात बजे हुआ था। सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। हादसा पूर्व मंत्री कालिया के घर के बाहर हुआ था। गाड़ी ने पहले एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी।

गाड़ी 18 साल की लड़की चला रही थी- ASI

जिसके बाद उक्त गाड़ी पीछे खड़ी पूर्व मंत्री कालिया की गाड़ी से टकराई। हादसे के बाद लड़की घबरा गई थी, जिसके चलते उसने आगे बढ़ने के लिए फिर से रेस दबा दी, जिससे वह फिर कालिया के घर से उक्त गाड़ी टकराई।

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। जिसकी हालत खतरे से बाहर है। जख्मी लड़की की उम्र करीब 18 वर्ष है। फिलहाल जख्मी व्यक्ति द्वारा इलाज करवाया जा रहा है। जांच के बाद मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।



















Leave a Comment