Jalandhar: पंजाब के कई इलाकों में बारिश, जालंधर में गीले हो गए रावण के पुतले, फूंकने में होगी दिक्कत

Daily Samvad
4 Min Read
Dussehra News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Weather Raunfall News Update: पंजाब के कई शहरों में आज सुबह कुछ देर जमकर बारिश हुई। जिससे दशहरा की तैयारी में जुटे दशहरा कमेटी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से काले बादल के बीच बारिश शुरू हो गई।

जालंधर (Jalandhar) में बारिश के कारण शहर के अलग अलग जगहों पर दशहरा ग्राउंड में खड़े किए रावण और उनके परिवार के पुतले गीले हो गए। कई जगह लाइट वाले रावण के पुतले थे, बारिश के कारण लाइट वाले पुतले खराब हो गए।

Dussehra News
Dussehra News

रावण के पुतले गीले

सुबह से बारिश के कारण शहर में रावण (Ravan) के पुतले गीले हो गए हैं। अब रावण के पुतले को जलाने से पहले सुखाना पड़ेगा। इसी तरह बाजारों में रावण के पुतले बेचने के लिए बनाए गए थे, वो भी गीले हो गए, जिससे कारीगरों का नुकसान हो गया।

अचानक हुई तेज बारिश के कारण कागज और गत्ते से बनाए गए रावण के पुतले पूरी तरह से भीग कर गीले हो गए। जिससे वे अपने फूंकने के काबिल नहीं रह गए हैं। जिससे कई जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बदलने पड़ेंगे।

दशहरा के बारे में

दशहरा (विजयादशमी व आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था।

Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025

एक मान्यता यह भी है कि देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को ‘विजयादशमी’ के नाम से जाना जाता है।

शस्त्र-पूजा

इस दिन लोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारम्भ करते हैं (जैसे अक्षर लेखन का आरम्भ, नया उद्योग आरम्भ, बीज बोना आदि)। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है।

प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन स्थान-स्थान पर मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण मेघनाद कुभंकरण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है।

Dussehra News Update
Dussehra News Update

उल्लास तथा विजय का पर्व

दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है।

भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *