Holiday News: पंजाब में एक और सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Muskaan Dogra
1 Min Read
Holiday News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। इस महीने ढेरों छुट्टियाँ होंगी। 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी थी। अब अगले हफ़्ते एक और छुट्टी आ रही है जिससे बच्चों की मौज लग गई है।

7 अक्टूबर को अवकाश

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में 7 अक्टूबर को भी अवकाश रहेगा जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दे कि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जी के जन्मदिवस (Valmiki Jayanti) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस दिन सभी सरकारी/अर्ध-सरकारी कार्यालय और सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही इस महीने दो अन्य सार्वजनिक अवकाश भी हैं। 20 अक्टूबर को दिवाली (Diwali) और 22 अक्टूबर को विश्वकर्मा दिवस पर भी पंजाब सहित देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *