Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशे सहित 47 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए शुरू की गई बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” लगातार 216वें दिन भी जारी रही। इस मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में 328 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 45 एफआईआर दर्ज कर 47 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

3250 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इस प्रकार 216 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल तस्करों की संख्या बढ़कर 31,684 हो गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 3.1 किलोग्राम अफीम, 25 किलोग्राम भूकी, 1584 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 3250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) पहले ही स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं कि सभी पुलिस आयुक्त, उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पंजाब (Punjab) को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें। इस मिशन की निरंतर निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

Harpal Singh Cheema
Harpal Singh Cheema

इस व्यापक ऑपरेशन के दौरान 67 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें ने राज्य भर में 328 छापे मारे तथा 351 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति एनफ़ोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेनशन (ई डी पी) लागू की है।



















Leave a Comment