Jalandhar: जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Punjab I Love Muhammad Contoversy Hindu Muslim Live Update: पंजाब के जालंधर में आई लव यू मोहम्मद (I Love Muhammad) के नारे को लेकर जमकर बवाल हुआ। जिस दौरान मुसलान I Love Muhammad का नारा लगा रहे थे, उसी समय एक हिन्दू ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया, जिससे उक्त हिन्दू युवक के साथ धक्कामुकी की गई। जिससे नाराज हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं ने बीएमसी चौक पर करीब 3 घंटे धरना दिया व हनुमान चालीसा का पाठ किया।

जालंधर (Jalandhar) में शाम 4 बजे मुस्लिम संगठन इकट्‌ठा होकर पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देने जा रहे थे। इस दौरान वे अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे। आरोप है कि वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे मुस्लिम युवक भड़क गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी चाबी छीन ली। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई।

जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज

प्रेस क्लब चौक के पास आमने-सामने

इसका पता चलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन जय श्रीराम तो मुस्लिम संगठन अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे। हिंदू संगठनों ने पहले प्रेस क्लब चौक पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख मुस्लिम पक्ष के लोग वहां से चले गए। माहौल बिगड़ता देख DCP नरेश डोगरा और ACP संदीप शर्मा हिंदू संगठनों को समझाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने शहर के व्यस्त BMC चौक पर जाम लगा दिया। उन्हें रोकने की कोशिश में पुलिस की उनसे धक्कामुक्की भी हुई। BMC चौक पर भाजपा नेता केडी भंडारी, अमित तनेजा, जिला प्रधान सुशील शर्मा समेत शिवसेना नेता इशांत शर्मा समेत कई हिंदू नेता पहुंचे। हिंदू संगठनों ने सड़क के बीच में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

जय श्रीराम कहने पर हिन्दू व्यक्ति से बहस, Live

अयूब खान समेत कई पर पर्चा

विवाद बढ़ने पर DCP नरेश डोगरा ने कहा, “शिकायत के आधार पर मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” इसके बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए तीन घंटे बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया।

जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज
जालंधर में I Love Muhammad पर बवाल, जय श्रीराम कहने पर हिन्दू युवक की पिटाई, पार्षद पति समेत मुस्लिम नेताओं पर FIR दर्ज

योगेश की शिकायत

योगेश कुमार ने नवी बारादरी थाने में शिकायत देकर कहा कि 3 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे जब मैं अपने निजी काम से जा रहा था। रास्ते में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने सड़क पर शोर-शराबा कर मुझे रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। उन लोगों ने मुझे जबरदस्ती “अल्ला हू अकबर” का नारा लगाने के लिए कहा।

जब मैंने “जय श्री राम” का नारा लगाया, तो वे लोग “सिर तन से जुदा कर देंगे” जैसे नारे लगाने लगे और मुझपर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मेरी स्कूटी की चाबी निकाल ली और कहा कि यहां “जय श्री राम” नहीं, बल्कि “अल्ला हू अकबर” ही कहना पड़ेगा।



















Leave a Comment