Accident News: सवारियों से भरी बस और ट्रक की भयानक टक्कर, 40 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jhajjar Bus Accident
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 04 Oct 2025

डेली संवाद, झज्जर। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सवारियों से भरी बस और एक ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है जिसमें कई लोग घायल हो गए है वहीं मौके पर लोगों में चीख पुकार मच गई।

40 से अधिक लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के झज्जर (Jhajjar) जिले के कलोई-दादरी तोय मार्ग पर कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

Jhajjar Bus Accident
Jhajjar Bus Accident

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि झज्जर से फरुखनगर की ओर बस जा रही थी जिसमें करीब 50 कर्मचारी सवार थे। तभी इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर कूदकर दूसरी ओर आ गया और उसकी बस के साथ र टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

खेतों में जा गिरे यात्री

बस के आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्री खिड़की तोड़कर बाहर खेतों में जा गिरे। तभी आस पास वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत लोगों को बस से बाहर निकाला। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचा मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *